{"_id":"5df13d678ebc3e88010664bf","slug":"roadways-bus-driver-operator-was-beaten-up-for-overtake-glass-was-broken-shamli-news-mrt458286197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक को लेकर रोडवेज बस चालक-परिचालक से मारपीट, शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक को लेकर रोडवेज बस चालक-परिचालक से मारपीट, शीशे तोड़े
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कंडेला मंदिर के निकट ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवकों ने हरियाणा रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि चालक-परिचालक से मारपीट भी की। कोतवाली में कार सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार शाम हरियाणा रोडवेज की बस देहरादून से पानीपत जा रही थी। बस में चालक शीशपाल एवं परिचालक संदीप निवासी गांव सिंगड़ा थाना निसिंग करनाल थे। परिचालक संदीप ने बताया कि जब वह शामली होते हुए कैराना मार्ग पर कंडेला मंदिर के निकट पहुंचे तभी एक कार में सवार तीन युवकों ने आगे आकर बस को रुकवा लिया। संदीप ने आरोप लगाया कि कार से उतरे तीन युवकों ने चालक को बस से खींचकर मारपीट शुरू कर दी। परिचालक ने उनका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि युवकों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए। कार सवार युवकों का कहना था कि ओवरटेक करते समय बस की साइड लगने से बचे हैं। जबकि चालक और परिचालक का कहना था कि उन्होंने कार को बचाते समय बस को सड़क से नीचे उतार लिया था। लोगों के एकत्रित होने होने के कारण आरोपी कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। चालक बस लेकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने चालक एवं परिचालक का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि चालक, परिचालक की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।