फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways bus crushed old man, condition critical

वृद्ध को रोडवेज बस ने कुचला, हालत गंभीर

Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushed old man, condition critical
थानाभवन अस्पताल में बिलखती बुजुर्ग की पुत्रवधू। - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। बस में सवारियों के चढ़ते वक्त चालक ने अचानक बस को चला दिया। इससे एक बुजुर्ग बस के पहिये की चपेट में आकर कुचल गया। गंभीर हालत में वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। बीते शुक्रवार को भी इसी स्थान पर रोडवेज बस से कुचलकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन में चरथावल बस स्टैंड पर बारू सिंह (65) अपनी पुत्रवधू मुकेश के साथ अपने घर हरियाणा के करनाल में स्थित गांव गोंदरा जा रहे थे। चरथावल बस स्टैंड पर सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस पहुंची। वृद्ध की पुत्रवधू मुकेश बस में सवार हो गई। तभी अचानक से चालक ने तेजी से बस चला दी। बस में चढ़ने का प्रयास कर रहे वृद्ध बारू सिंह पिछले पहिए की चपेट में आकर कुचल गए। लोगों ने शोर मचा दिया। चालक व परिचालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ अमित सक्सेना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को पास के ही थानाभवन सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते बारू सिंह को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हालत चिंताजनक है। मुुकेश का कहना है कि रोडवेज बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
तीन बच्चों का काल बन गई थी रोडवेज बस
थानाभवन। चरथावल बस स्टैंड पर जिस जगह वृद्ध बारू के साथ दुर्घटना हुई बीते शुक्रवार को वहां एक रोडवेज बस तीन बच्चों के लिए काल बन गई थी। अनियंत्रित हुई बस ने आठ महिलाओं एवं बच्चों को कुचल दिया था। इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि पांच गंभीर घायल हुए थे। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इस हादसे के बावजूद बस संचालन का ढर्रा नहीं बदला और लापरवाही लगातार जारी है।
-------------
खटरा बसों को लेकर चालक हुए थे मुखर
थानाभवन। बीते शुक्रवार हुए हादसे के बाद जलालाबाद डिपो के चालकों ने बसों के संचालन से हाथ खड़े कर दिए थे। रोडवेज चालकों का आरोप था कि उन्हें बसों की फिटनेस ठीक नहीं है। बसों के हैंडब्रेक काम नहीं करते तथा स्टेयरिंग भी जाम रहते हैं। कार्यशाला से उन्हें पर्याप्त सामान भी नहीं दिया जाता है। बीते शनिवार को चालकों ने जलालाबाद डिपो की बसों का संचालन बंद रखा था। रविवार को अधिकारियों के समझाने पर चालकों ने बसों का संचालन किया।

------------
बोले मंत्री, कराएंगे जांच
प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बताया कि थानाभवन में हुए हादसों की जांच कराएंगे। हादसों में जिस स्तर पर भी लापरवाही होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed