फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadside school mini bus overturned

सड़क किनारे स्कूल की मिनी बस पलटी, छह बच्चे सकुशल बचे

Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roadside school mini bus overturned
सड़क किनारे स्कूल की मिनी बस पलटी
विज्ञापन

शामली। कांधला थाना क्षेत्र में गांव खंदरावली के निकट स्कूल की मिनी बस पलट गई। बस में करीब छह बच्चे सवार थे। ग्रामीणों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चे सुरक्षित रहे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बस को सीधा किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

शनिवार सुबह के समय कांधला थानाक्षेत्र के गांव खंदरावली से बच्चे लेकर जा रही थी। यह मिनी बस शामली में कैराना रोड स्थित एक स्कूल की बताई गई है। बस में गांव खंदरावली के करीब छह बच्चे थे। बस खंदरावली से कुछ दूर चली थी कि उसी समय सामने से दूसरा वाहन आ गया। उसे बचाते समय बस सड़क किनारे खेत में उतरकर एकतरफ को पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। शोरसुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बस को सीधा किया गया। इस हादसे के बाद बच्चे सहमे रहे। इस संबंध में स्कूल की प्रधानाचार्या ने बताया कि वे आज बाहर हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि खंदरावली से बच्चे लाते समय सामने से आए वाहन को बचाते समय मिनी बस सड़क किनारे खेत में उतर गई थी। बस में 5-6 बच्चे थे। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित है और उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। इस संबंध में कांधला थाना प्रभारी सुशील दूबे ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ने थाने पर कोई सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed