{"_id":"6a13443767d3d163a60fcc73","slug":"roads-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-6-crore-shamli-news-c-26-1-sal1002-166144-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छह करोड़ की लागत से होगा सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छह करोड़ की लागत से होगा सड़कों का निर्माण
Mon, 25 May 2026 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 25 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर में छह करोड़ रुपये से सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। नगरपालिका की तरफ से निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए हैं। 27 मई को टेंडर खोले जाएंगे।
इसके बाद निर्माण कंपनी या ठेकेदारों को कार्य आदेश जारी होने पर अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। नगरपालिका परिषद शामली के सभी वार्डों में सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। पालिका की तरफ से निर्माण कार्यों को लेकर टेंडर प्रकिया शुरू कर दी गई है। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि शहर में लगभग 120 सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाना है। इस सभी कार्यों पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत आएगी। जहां पर सड़कें व नालियां ज्यादा खराब है, वहां पर कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।