{"_id":"66e09c7fd0d7febb190f7164","slug":"roads-turned-into-ponds-due-to-hour-long-rain-people-remained-worried-shamli-news-c-26-1-sal1002-127911-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घंटे भर की बारिश से सड़कें बनी तालाब, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घंटे भर की बारिश से सड़कें बनी तालाब, लोग रहे परेशान
Wed, 11 Sep 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना के मैन बाजार में बारिश के बाद हुआ जलभराव और नहाते बच्चे। संवाद
शामली। ऊन में एक घंटे की झमाझम बारिश से कस्बे की सड़कें तालाब में बदल गई। मैन बाजार में बारिश से हुए जलभराव में बच्चों ने जमकर मस्ती की। बारिश रुकने के घंटों बाद यातायात सुचारू हुआ। शामली शहर में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मंगलवार दोपहर झिंझाना कस्बे में झमाझम बारिश से सभी सड़कें जलमग्न हो गई। बारिश हल्की हुई तो स्कूलों में रुके बच्चे घरों की ओर दौड़ पड़े। दूसरी ओर जलभराव बाजार की सड़क तालाब बन गई। जल भराव से यातायात बंद हो गया। वहीं, दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। मैन बाजार तथा अन्य सड़कों से बारिश का पानी घंटों बाद निकला।
शामली में दोपहर के समय अचानक ही आसमान में बादल छा गए। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।