फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Road will be widened till ST Tirahe

- रेलपार रजबहे से लेकर एसटी तिराहे तक तीन- तीन मीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण-

Tue, 17 Aug 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Road will be widened till ST Tirahe
एसटी तिराहे तक सड़क का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

शामली। शहर के रेलपार रजबहे से लेकर एसटी तिराहे तक तीन- तीन मीटर सड़क का चौड़ीकरण किए जाने की कवायद प्रारंभ हो गई है। यदि रेलपार रजबहे की पटरी से लेकर शहर के एसटी तिराहे तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। इस कार्ययोजना को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। सड़क का चौड़ीकरण होने से इस मार्ग पर शहर केे लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
शहर के रेलपार रजबहे से लेकर एसटी तिराहे पर दस से लेकर बारह मीटर सड़क है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क के मध्य मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से डिवाइडर बना दिए जाने के बाद दोनों ओर सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। नतीजतन यात्रियों को आवागमन के दौरान जाम से जूझना पड़ता है। शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अंजना बंसल और उनके पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने डीएम जसजीत कौर को पत्र लिखकर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण किए जाने का अनुरोध किया था। डीएम जसजीत कौर ने इस बाबत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को पत्र भेजकर सड़क के चौडीकरण करने के निर्देश दिए है। प्राधिकरण के शामली कार्यालय प्रभारी जेई जयकरण सिंह ने बताया कि डीएम के पत्र पर शहर के रेलपार रजबहे से लेकर एसटी तिराहे तक सड़क के चौडीकरण करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कार्ययोजना को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण शहर के बनवाए गए डिवाइडर पर बिजली के पोल लगवाकर रोशनी की व्यवस्था कराएगा।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण होने से शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
शामली। शहर के रेलपार रजबहे से लेकर शहर के एसटी तिराहे तक सड़क के मध्य दोनों ओर खाली जगह है। इन जगहों पर आए दिन ट्रक अन्य वाहन खड़े होने से आने जाने वाले वाहनों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। इस सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एसटी तिराहे से शहर की ओर सड़क के मध्य मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से डिवाइडर बना दिए जाने के बाद दोनो ओर सड़क छोटी हो गई है, जिससे आवागमन प्रभावित होरहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed