फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Road safety lessons taught to students

विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Road safety lessons taught to students
छात्र-छात्राओं को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
विज्ञापन

शामली। सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। प्रार्थना सभा में बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को प्रभात फेरी निकालने के साथ बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कराई गई। इसके बाद प्रतियोगिताएं कराई गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नंबर 13 रेलपार शामली की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि प्रार्थना सभा में बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद बच्चों की पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। विद्यालय में योगाचार्य श्रीपाल धामा ने बच्चों को योग की जानकारी दी और योग क्रियाएं करके दिखाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नंबर एक खेड़ीकरमू की प्रधानाध्यापिका सुमन ने बताया कि बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता कराई गई। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा और अभिभावकों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा।
गाड़ी सावधानी से चलाना पापा घर पर हम आपका इंतजार कर रहे हैं
कैराना। गांव बदलूगढ स्थित प्राथमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों तथा उपस्थित अभिभावकों को सड़क पर चलने के नियमों से अवगत कराया गया।

सहायक अध्यापिका रीता चौहान ने सड़क के किनारे साइन बोर्ड पर बने चिन्हों को ब्लैक बोर्ड पर बनाकर सड़क पर चलने के बारे में समझाया। शक्ति शर्मा, दीपा व मोहन जीत सिंह ने अलग-अलग चिन्ह के बारे में समझाया। प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने सड़क पर चलने के नियम पालन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed