फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD will hold a sit-in protest on August 25 on payment of outstanding sugarcane

किसान मजदूर संगठन का बजाज शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Mon, 22 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
RLD will hold a sit-in protest on August 25 on payment of outstanding sugarcane
बकाया गन्ना भुगतान पर रालोद का 25 अगस्त को होगा धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 25 अगस्त को ऊन चीनी मिल पर होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए रालोद के थाना भवन विधायक अशरफ अली खान व सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कई गांवों में जनसंपर्क किया।
ऊन क्षेत्र के गांव पिंडोरा नाई नंगला, दथेड़ा, सहित क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर शुगर मिल पर होने वाले धरने में पहुंचने का आह्वान किया इस दौरान विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहां की पड़ोसी जनपद के सभी चीनी मिलों ने अपना भुगतान समय से कर दिया है लेकिन जनपद शामली के तीनों शुगर मिल का जनवरी माह से करोड़ों रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है लेकिन किसान चुप नहीं बैठेगा किसान अपने हक के लिए लड़ते आए है। लड़ते रहेंगे इन मिल मालिकों को जल्द ही किसानों का गन्ना भुगतान करना पड़ेगा। इस दौरान ब्रह्मसिंह, राजकुमार, सत्यबीर, सुखबीर प्रधान, प्रवीण, महिपाल, धर्मपाल सिंह, विक्रांत, प्रमोद, सचिन, कंवरपाल, सतेंद्र, किरनपाल, संजीव, राजेंद्र, सनोज, कालूराम राठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन का बजाज शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
-मिल के कर्मचारियों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठाया फोटो थानाभवन। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन ने सोमवार बजाज शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मांग पूरी होने तक उन्होंने धरना शुरू करने की मांग की।किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं सोमवार सुबह थानाभवन शुगर मिल पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश पुंडीर के ने कहा कि पिछले काफी दिनों से वह मिल प्रशासन से किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर मांग कर रहे हैं। लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिल के कुछ कर्मचारियों को भी अपने बीच बंधक बना कर बैठा लिया। किसानों ने कहा कि मिल प्रबंधन हठधर्मिता दिखा रहा है। किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे अपने बच्चों की फीस व घर का खर्च चलाने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान आसपास के क्षेत्र से आए किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने मिल प्रशासन व सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। शाम करीब 8 बजे तक किसानों की अधिकारियों से वार्ता चल रही थी। धरना प्रदर्शन में ठाकुर नरेश तोमर, शहजाद राव, बबली शर्मा, अनु मलिक, मुकेश पुंडीर, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed