फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD SP workers staged a five-hour dharna at the gate of Shamli Sugar Mill

शामली चीनी मिल के गेट के बाहर रालोद सपा कार्यकर्ताओ का चला पांच घंटे धरना-

Tue, 09 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
RLD SP workers staged a five-hour dharna at the gate of Shamli Sugar Mill
शामली धरने को सम्बोधित करते वक्ता - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न किए जाने के विरोध में सपा-रालोद कार्यकर्ताओं का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। रालोद विधायकों के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शामली चीनी मिल गेट के बाहर पांच घंटे तक धरना दिया। शामली चीनी मिल और गन्ना विभाग के अफसरों को चार घंटे तक धरने पर बैठाए रखा। डीसीओ ने संपूर्ण भुगतान न करने पर शामली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, मिलों का चीनी का स्टॉक की एसडीएम के नेतृत्व मेें जांच कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खां के नेतृत्व में रालोद-सपा कार्यकर्ता और खाप चौधरी अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शामली चीनी मिल के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। पूर्वाह्न 11 बजे से चीनी मिल के गेट पर किसानों का धरना शुुरू हो गया। रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी की अध्यक्षता में किसानों के धरने में दोपहर करीब एक बजे डीसीओ विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप कुमार, एजीएम करणपाल सरोहा, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा, शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी आदि पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने डीसीओ विजय बहादुर सिंह से कहा कि शामली चीनी मिल भुुगतान नहीं कर रही है। इसलिए शामली चीनी मिल को गन्ना न देकर मुजफ्फरनगर की टिकौला और तितावी समेत दूसरी चीनी मिलो को गन्ना देंगे। डीसीओ ने बताया कि शामली जिले की चीनी मिलों की भुगतान की लिमिट नहीं बनी है। वे चीनी बेचकर 85 प्रतिशत किसानों का गन्ना भुगतान करते हैं। जिससे बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पिछड़ रहा है। चार बजे तक चले धरने में मौजूद रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली ने चेतावनी दी कि 31 अक्तूबर तक शामली चीनी मिल ने संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान नहीं करती है तो एफआईआर दर्ज कराने तथा सभी मिलों क ेचीनी स्टॉक जांच करने की मांग की। धरनास्थल पर डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने 15 अगस्त तक शामली चीनी मिल के अफसरों से 15 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाए जाने और शामली समेत सभी चीनी मिलों का चीनी स्टॉक जाच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह मलिक, धर्मवीर निर्वाल, कैराना के पूर्व प्रमुख वाजिद अली, असलम, संजय कालखंडे, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, आशुतोष पंवार, सुनील मलिक, विकास धीमान, मुबारक अली, बूड़ियान खाप से बाबा सतबीर, सोहनपाल सिंह, देवराज पहलवान, शोकेंद्र सिंह, उमेश मलिक, सतवीर मूंछ, हरेद्र वर्मा, महक सिंह देशवाल, ऋषिराज राझड़, रमाला चीनी मिल के रवींद्र सिंह, मांगेराम किवाना, सवित मलिक, बाबू राम पंवार, पंकज सरोहा आदि ने संबोधित किया। संचालन अनवार टपराना ने किया।
---
-जिले में चीनी मिलों की बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति करोड़ों में
-मिले - कुल भुगतान- -किया भुगतान- -बकाया गन्ना भुगतान-
-1-शामली- - 374.67- -132.17- -242.50 करोड़ रुपये-
-2- ऊन- -337- - 173.29- -163.71- करोड़ रुपये-
- 3- थानाभवन- -439.99- - 212.24- -227.74 करोड रुपये-
कुल - -1151.65- -517.70- -633.95 करोड़ रुपये---
अब तक हुआ भुगतान की तिथि व प्रतिशत
1-शामली मिल - चार जनवरी -35.28 प्रतिशत-
2- ऊन चीनी मिल - एक फरवरी - 51 42 प्रतिशत-
-3- थानाभवन चीनी मिल - 20 जनवरी- 48.24 प्रतिशत-
- जिले में गन्ना भुगतान प्रतिशत- 44.95 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed