फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD-SP will fight the civic elections together

रालोद-सपा के साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ेंगे

Wed, 19 Oct 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
RLD-SP will fight the civic elections together
शामली में माजरा रोड पर प्रेस वार्ता करते रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह व ड? - फोटो : SHAMLI
रालोद-सपा साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ेंगे
विज्ञापन

शामली। रालोद खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद-सपा गठबंधन मिलकर मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकाय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रत्याशी मिल बैठकर तय किए जाएंगे। सपा-रालोद गठबंधन कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

मंगलवार को शहर के माजरा रोड स्थित रालोद नेता हरेंद्र वर्मा के आवास पर रालोद खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने बताया कि राज्य सभा सदस्य जयंत चौधरी अपनी निधि को खेल मैदान, स्टेडियम पर खर्च करेंगे। उन्होंने बागपत जिले को नोडल जिला घोषित करते हुए 21 सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति प्रदेश के जिलों में खेलों की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। सांसद निधि से बागपत जिले से अवमुक्त धनराशि अन्य जिलों को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने शामली के ऊधम सिंह खेल स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद डीएम, मंडलायुक्त सहारनपुर, खेल निदेशक को ज्ञापन देकर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। प्रशासन शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम का जीर्णोद्धार व अन्य खेल सुविधा उपलब्ध नहीं कराता है, जयंत चौधरी की निधि से खेल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 जिलों में खेल प्रकोष्ठों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। इस मौके पर हरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत के सदस्य उमेश पंवार, मुकेश चौधरी, हरपाल सिंह ठेकेदार, बाबूराम पंवार, सचिन सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed