{"_id":"62f001e6bf257f4fb476185b","slug":"rld-s-dharna-today-over-pending-sugarcane-payment-shamli-news-mrt6002825145","type":"story","status":"publish","title_hn":"काया गन्ना भुगतान को लेकर रालोद का धरना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काया गन्ना भुगतान को लेकर रालोद का धरना आज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को रालोद कार्यकर्ता अपर दोआब शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
धरना प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के तमाम पदाधिकारी व थाना भवन विधायक अशरफ अली खान और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने किसानों के बीच में जाकर धरना स्थल पर अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। विधायक प्रसन्न चौधरी ने क्षेत्र के गांव मुंडेट, कसेरवा खुर्द, टपराना, रेलपार मैं किसानों से मिलकर धरना स्थल पर ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचने की अपील की। विधायक ने कहा कि किसानों का लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे किसान काफी हताश है और किसानों को पैसा न मिलने के कारण अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिसको लेकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर सोमवार को शामली के शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरने को सफल बनाने की अपील की।