फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD made Wajid Ali as District President, ran a Muslim card

वाजिद अली को जिलाध्यक्ष बनाकर रालोद ने चला मुस्लिम कार्ड

Thu, 27 Oct 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
RLD made Wajid Ali as District President, ran a Muslim card
शामली में रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वाजिद अली का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : SHAMLI
वाजिद अली को जिलाध्यक्ष बना रालोद ने चला मुस्लिम कार्ड
विज्ञापन

शामली। नगर निकाय चुनाव से पहले रालोद ने वाजिद अली को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपकर मुस्लिम कार्ड चला है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत रह चुके वाजिद अली के जिलाध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने व आगामी निकाय चुनाव में जिले की 10 सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय की संस्तुति पर कैराना के पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व जिला पंचायत सदस्य वाजिद अली को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वाजिद अली के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वाजिद अली ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी है, उसको पूरा किया जाएगा। रालोद हमेशा से किसान, मजदूर व छोटे व्यापारियों की लड़ाई लड़ती आई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करने वालों में देवानंद गौड़, विकास धीमान, आर्यन राणा, मनीष निर्वाल, राजीव निर्वाल, हारून, राजन जावला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed