फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD has to be strengthened at booth level: Hardev Singh

रालोद को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है : हरदेव सिंह

Sat, 11 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
RLD has to be strengthened at booth level: Hardev Singh
शामली। माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर बूथ और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समीक्षा बैठक हुई। जिसमें ग्रामीण स्तरों पर बूथों को मजबूत बनाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महासचिव बाबा हरदेव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से ग्रामीण स्तर पर बनाए गए बूथों के बारे में जाना। कहा कि अब हर बूथ को मजबूत बनाने के लिए संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आगामी दस दिनों के अंदर न्याय पंचायत स्तर तक बूथ बनाएं।
विज्ञापन

जहां तक संगठन के पदाधिकारी अभी नहीं पहुंचे है वहां संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिश, वरिष्ठ नेता प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, योगेंद्र चेयरमैन, रणधावा मलिक, अशरफ अली, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, वेदपाल गहलोत, लोकेंद्र कुमार, ललित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed