{"_id":"57e42e914f1c1b0222a84040","slug":"rk-college-mein-chalengi-evening-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके कॉलेज में चलेंगी सांध्यकालीन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरके कॉलेज में चलेंगी सांध्यकालीन कक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार किए जा रहे हंगामे और प्रदर्शनों के बाद आरके कालेज में सांध्यकालीन कक्षाएं संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में सीसीएस यूनिवर्सिटी की ओर से कालेज को एक पत्र भेजा गया है।
दाखिलों से वंचित चल रहे छात्र-छात्राओं को इससे काफी राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को कालेज प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा 21 सितंबर को सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने के लिए अनुमति दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि दाखिलों से वंचित छात्र-छात्राएं कालेज में बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी रसायन विज्ञान एवं बीएससी बायोलॉजी में सांध्यकालीन कक्षाओं में दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कालेज में शुक्रवार से कार्यालय के कमरा नंबर एक से प्रवेश के लिए सहमति पत्र भरकर 26 सितंबर तक कार्यालय में जमा करा सकते हैं।