फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rjwahe broken track, submerged crops

रजवाहे की पटरी टूटी, फसलें जलमग्न

Mon, 05 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 05 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rjwahe broken track, submerged crops
farmer news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गोहरनी रजवाहे की पटरी टूटने से शामली के समीप किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो   गई है। सूचना पर पूर्वी यमुना नहर खंड के अफसर वहां पहुंचे और   टूटे रजवाहे की पटरी की मरम्मत कराने में जुट गए।
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर खंड का गोहरनी रजवाहा शामली शहर के कांबोज कालोनी, पंजाबी कालोनी होकर गुजरता है। इसके दोनों ओर आबादी है। पूर्वी यमुना नहर खंड ने रजवाहे की सफाई कराकर शनिवार शाम पानी छोड़ दिया था।  रजवाहे के पुल के नीचे झाड़ और कूड़ा करकट आने से पानी पटरी के ऊपर गुजर कर आसपास के किसानों की खेतों में भर गया है।
विज्ञापन


पानी का बहाव तेज होने के कारण रजवाहे की पटरी क्षतिग्रस्त गई। जिससे एक दर्जन किसानों की फसल जलमग्न हो गई। योगेंद्र, वेदपाल सिंह, तेजपाल सिंह, सोहनवीर, सोराज सिंह, जसवीर सिंह आदि किसानों ने बताया कि रजवाहे की पटरी क्षतिग्रस्त होने से आलू, गेहूं और गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर खंड के अफसरों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद रजवाहे का पानी बंद कराया गया। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि रजवाहे की पटरी क्षतिग्रस्त हुई है। किसानों की रविवार सुबह सूचना मिलने पर मजदूरों को लगाकर क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed