फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Risking life in haste

Shamli News: कांवडियों और शहरवासियों को गंगाजल वितरित करेगी नगर पालिका

Wed, 09 Jul 2025 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Risking life in haste
शामली। इस बार शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए नगरपालिका शहरवासियों को गंगाजल उपलब्ध कराएगी। इसका वितरण शिवरात्रि से एक सप्ताह पूर्व किया जाएगा। इसके अलावा जिन कांवड़ियों का गंगाजल रास्ते में गिर जाता है उन्हें भी पालिका की तरफ से गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

गंगाजल लाने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका की टीम वाहन के साथ हरिद्वार रवाना हुई। पालिकाध्यक्ष ने इसे रवाना किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई को शिवरात्रि पर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान गंगाजल रास्ते में गिर जाने पर कांवड़िए को बड़ी परेशानी होती है, इसके लिए नगर पालिका कांवड़ियाें को गंगाजल उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा शामली क्षेत्र के जो नागरिकों को महाशिवरात्रि से सात दिन पहले नगरपालिका की तरफ से गंगाजल वितरित किया जाएगा, ताकि वह शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को गंगाजल से जलाभिषेक कर सके। इसका वितरण कार्यक्रम की जानकारी बाद में दी जाएगी। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, अवर अभियंता सिविल श्रीकांत सिंह राणा, अवर अभियंता जलकल हर्ष गर्ग, लिपिक अनिल शर्मा, लक्ष्मण सिंह, साधुराम, अनिल कुमार, आशु, अतुल कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed