फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Risk of spreading infectious disease due to non-drainage

निकासी न होने से गंदगी का केंद्र बना तालाब

Wed, 12 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Risk of spreading infectious disease due to non-drainage
बाबरी में गंदगी से अटा पड़ा तालाब। - फोटो : SHAMLI
जलनिकासी नहीं होने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन

बाबरी। कस्बे में दुर्गा मंदिर का तालाब पिछले दो वर्षों से गंदगी का केंद्र बन गया है। ग्रामीण तालाब में कूड़ा डाल रहे हैं। इससे तालाब गंदगी से अट गया है। गंदगी फैलने के संक्रामक बीमारियां फैल सकती है।
बाबरी दुर्गा मंदिर तालाब का पानी मोलसर तालाब में नाले के माध्यम से जाता है, लेकिन तालाब की सफाई न होने के चलते पानी निकासी नहीं हो पा रही है। निकासी नहीं होने के कारण तालाब का पानी करीब दो वर्षों से बाबरी देहात को जोड़ने वाली सड़क पर भरा रहता है। नतीजतन हिरनवाड़ा, गोगवान, रायपुर, भंदोड़ा, कैडी, सूरजपुर आदि के ग्रामीण बाबरी बाजार में खरीदारी करने, बैंक व अन्य कार्यों के लिए आते हैं। उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर पानी भरे होने के चलते गंदगी के कारण कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से समस्या का समाधान कराने को कहा, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। 28 जुलाई को ग्रामीणों ने डीएम को भी प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत करने वालों में डॉ संजोग, अनुज शर्मा, संजीव कटारिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

फोटो
बाबरी निवासी अमन पाल ने बताया उनकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान है। पानी भरने के कारण ग्राहक नहीं आ पाते हैं। ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
टेंट कारोबारी ओमपाल शर्मा ने बताया कि पानी भरने के कारण इस ओर से ग्राहक नहीं आ पाते हैं। उन्हें दुकान में आने-जाने में परेशानी होती है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
---------
फोटो...
बाबरी निवासी देवीदयाल ने बताया कि गंदगी के कारण जीना दूभर हो गया है। गंदगी और जलभराव से हालात बेहद खराब हैं। संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
फोटो...
हिरनवाड़ा निवासी दुष्यंत राणा ने बताया कि बैंक से लेनदेन करने के लिए आना-जाना होता है। गंदगी के कारण उन्होंने इस रास्ते से आना बंद कर दिया है। अब दूसरे रास्ते से आवागमन करते हैं।

----------
इन्होंने कहा...
ग्राम सचिव अर्जुन राणा ने बताया की दुर्गा मंदिर तालाब करीब 30 बीघे का रकबा है। लॉकडाउन व बारिश के चलते सफाई नहीं हो पाई है। जल्द ही पानी निकासी कराने के साथ ही जलभराव की समस्या का भी समाधान कराया जाएगा। सड़क को ऊंची करके बनवाया जाएगा।

बाबरी में सड़क पर फैले तालाब के गंदे पानी से होकर गुजरते लोग।

बाबरी में सड़क पर फैले तालाब के गंदे पानी से होकर गुजरते लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed