फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Risk of infection if equipment is not cleaned

उपकरणों की सफाई न होने पर संक्रमण का खतरा

Thu, 27 May 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Risk of infection if equipment is not cleaned
शामली। चिकित्सीय उपकरणों की साफ-सफाई न होने से भी मरीज को संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसका कारण फंगल संक्रमण बताया जा रहा है। इसमें एक बात यह भी सामने आई है कि सांस देने के लिए मरीज को लगाई जाने वाली ऑक्सीजन मास्क, ट्यूब, फ्लो मीटर आदि चिकित्सीय उपकरणों की निर्धारित समय से सफाई न होने या न बदले जाने से संक्रमण का खतरा बन जाता है, जो ब्लैक फंगस का रूप ले सकता है। इसलिए संक्रमण रोकने के लिए चिकित्सीय उपकरणों की सफाई या बदला जाना जरूरी है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले उपकरण या अन्य वस्तुओं के इस्तेमाल के दौरान एक सप्ताह बाद संक्रमण होने की संभावना बन जाती है। कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट में रखे जाने वाले मरीजों के ऑक्सीजन मास्क और पेशाब के लिए लगाई जाने वाली ट्यूब को हर सप्ताह बदलकर नई लगाई जा रही है। इसके अलावा फ्लोमीटर व अन्य उपकरणों को उतरवाकर उन्हें धुलवाकर साफ-सफाई और सैनिटाइज कराया जा रहा है। उधर, रिफलिंग प्लांट के संचालक शिशिर जैन ने बताया कि ऑक्सीजन भरने से पहले सिलिंडरों को समय-समय पर हवा से शुुष्क कर साफ कराया जाता है, ताकि किसी तरह का संक्रमण होने की संभावना न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed