{"_id":"69ab21eae990e864ad040627","slug":"rising-tensions-in-gulf-countries-cause-concern-for-families-shamli-news-c-26-1-sal1002-160870-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव से परिजनों में चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव से परिजनों में चिंता
Sat, 07 Mar 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
चौसाना कुवैत में ड्राइवरी कर रहे,जीशान से बात करते परिजन । परिजन
शामली/कांधला/चौसाना। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों की खबरों के बीच क्षेत्र के गांव बिडोली सादात के विदेशों में काम कर रहे युवकों को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है।
परिजनों के अनुसार हुसैन अली पुत्र शमशाद हुसैन और औसाफ अली पुत्र सरफराज हुसैन कुवैत में ड्राइवर हैं। उन्होंने परिजनों को बताया कि उनके शहर से कुछ दूरी पर एक स्थान पर मिसाइल गिरने की घटना हुई थी, जिससे वहां के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, लेकिन जहां वे रह रहे हैं, वह इलाका फिलहाल सुरक्षित है।
वहीं जीशान पुत्र इकरार हुसैन सऊदी अरब में ड्राइवर हैं। उन्होंने जेद्दा से अपने भाई इकराम को बताया कि यहां व्हाट्सएप पर पाबंदी लगा दी गई है। राजू पुत्र इकरार हुसैन कुवैत में और तंजीम उर्फ मुन्ना पुत्र इकरार हुसैन कतर में काम कर रहे हैं। उन्होंने भी फोन पर परिजनों को बताया कि हालात को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
सोहेल पुत्र नियाज हैदर करीब दो वर्ष पहले सऊदी अरब की एक कंपनी में काम करने गए थे। उनके परिजन सादिक का कहना है कि खाड़ी देशों में बने तनावपूर्ण माहौल के कारण गांव में रह रहे परिवारों में भी चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने भारत सरकार से विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने की मांग की है।
मक्का में कोई दिक्कत नहीं
कांधला क्षेत्र के असदपुर जिडाना गांव के कय्यूम अली और उस्मान तीन दिन पूर्व उमरा के लिए गए थे। कय्यूम के भाई अनवर ने बताया कि दोनों से लगातार बातचीत हो रही है। उन्होंने बताया कि वे इस समय मक्का में हैं और अब मदीना के लिए रवाना होंगे। दोनों ने परिजनों को बताया कि मक्का में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि जायरीनों के बीच युद्ध को लेकर चर्चा जरूर हो रही है। सभी लोग अल्लाह तआला से अमन-चैन और सभी के सकुशल रहने की दुआ कर रहे हैं।