फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rising prices of oil and spices have disrupted the kitchen budget.

Shamli News: तेल-मसालों की महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Mon, 08 Jun 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 08 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rising prices of oil and spices have disrupted the kitchen budget.
शामली। खाद्य, तेल, दाल, मसाले और मेवों के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ी है, जिसका असर खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा असर मसालों और खाद्य तेल पर दिख रहा है। मसालों के दाम 20 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। धनिया पिसी 120 से बढ़कर 150 रुपये किलो और मिर्च 240 से बढ़कर 260 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन

अरहर दाल 110 से 120 रुपये तक पहुंच गई है। उड़द दाल भी 90 से 110 पर पहुंच गई। सरसों का तेल 170 से बढ़कर 190 रुपये और रिफाइंड 135 से 145 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मेवों के दाम में भी तेजी आई है। किशमिश 600 से 650 रुपये, छुआरा 270 से 290 रुपये, काजू टुकड़ा 1000 से 1100 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से तेल, दाल, मसाला सहित अधिकांश खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े है। कीमतों में करीब पांच से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसका असर बिक्री पर भी पड़ा है और खरीदारी करीब 10 प्रतिशत तक घटी है।

अमित ने बताया कि मेवाें के दाम में भी आए उछाल से बिक्री लगभग 20 प्रतिशत प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव और परिवहन लागत का असर बाजार पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed