फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rising inflation, heavy dyeing

बढ़ती महंगाई, भारी पड़ रही रंगाई-पुताई

Thu, 20 Oct 2022 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rising inflation, heavy dyeing
बढ़ी महंगाई, भारी पड़ रही रंगाई-पुताई
विज्ञापन

शामली। दीपावली की तैयारियां घर-घर चल रहीं हैं। घरों की सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई और सजावट का काम भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बार रंगाई पुताई पर भी महंगाई का रंग चढ़ा हुआ है। इस बार पेंट्स के दामों में 15 से 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। पेंट्स विक्रेताओं के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस साल पेंट्स, प्लास्टिक कलर्स आदि के दामों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इसका कारण पेट्रोलियम पदार्थों का दाम बढ़ना बताया जा रहा है।
मजदूरों ने बढ़ाई अपनी मजदूरी
दीवार, खिड़की और दरवाजे के रंग-रोगन की मजदूरी पिछले वर्ष 500 रुपये प्रतिदिन तक थी। इस बार यह 600 तक पहुंच गया है। त्योहार के दौरान बढ़ते काम के चलते मजदूरों का मिलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

- प्लास्टिक पेंट बना पसंद
पेंट बिक्रेता विनय कुमार के अनुसार नई पीढ़ी चमक और भिन्न गहरे रंगों को पसंद कर रहे हैं। इन रंगों से कमरों में रोशनी की अधिकता रहती है। दुकानदारों के मुताबिक प्लास्टिक पेंट हल्की रोशनी में भी घर को चमक से भर देते हैं। बदले दौर में लोगों की पसंद प्लास्टिक पेंट बन गया है। संपन्न एवं स्तरीय लोग परंपरागत रंगों से हटकर मनचाहा रंग बनवा रहे हैं। पेंट कारोबार के लिए नवरात्र से दीपावली तक का समय अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पेट्रोलियम पदार्थों की वजह से बढ़े दाम
विक्रेता विकास कुमार संगल के मुताबिक गत वर्ष की तुलना में रंगाई-पुताई का काम 15 से 20 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के चलते डिस्टेंपर, इमल्शन पेंट, इनेमिल, प्राइमर आदि के दामों में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं संबंधित अन्य सामान और मजदूरी भी बढ़ गई है।

-
सजावट का सामान खरीद रहे लोग
दीपावली पर घरों को सजाने के लिए लोग बाजार में खरीदारी करने निकलने लगे हैं। बंदनवार, कंडील के अलावा सजावट का अन्य सामान खरीदा जा रहा है। ग्राहकों की भीड़ बाजारों में देखकर दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें इस बार पिछले वर्ष से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
----
दाम पिछले साल और इस साल
वॉल पुट्टी (20 किग्रा) 400- 410
इम्लशन (20 लीटर) 2700- 3200
इंटीरियर प्राइमर (20 लीटर) 2400-2600
इनेमिल पेंट (एक लीटर) 220-260
चूना (10 किग्रा) 90-100
वॉल पेपर रोल 940-960
नोट:- अलग-अलग ब्रांड के पेंट की कीमतों में अंतर हो सकता है।

शामली में पेंट की दुकान।

शामली में पेंट की दुकान।- फोटो : SHAMLI

शामली में पेंट की दुकान।

शामली में पेंट की दुकान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed