फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ringing bells instead of houses, voting done by elders

घरों की बजाई घंटी, बुजुर्गों से कराया मतदान

Sat, 05 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ringing bells instead of houses, voting done by elders
कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा में वृद्घ महिला का मतदान कराती टीम - फोटो : SHAMLI
शामली। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान की प्रक्रिया तीन फरवरी से ही शुरू हो गई। आयोग के निर्देश पर पहली बार दिव्यांग और 80 वर्ष की आयु पार कर चुके बुजुर्ग मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कराया गया। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र शामली, थानाभवन और कैराना में दिव्यांग और 80 वर्ष की आयु के ऊपर के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
विज्ञापन

थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में 161 मतदाताओं ने और शामली में 85 ने मतदान किया। देर रात तक कैराना विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां पोस्टल बैलेट जमा करने में लगी थी। सुबह नौ बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई, जो शाम पांच बजे तक चली। पोलिंग पार्टियों ने इस सुविधा के तहत आवेदन करने वालों के घर की घंटी बजाई और दरवाजे खटखटा कर मतदान कराया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस नई व्यवस्था का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं ने प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जसजीत कौर ने इस कार्य में 23 टीमों को लगाया था। इस दौरान राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिले में 672 दिव्यांगों और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों ने इस सुविधा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आठ कलस्टर टीमों ने घर घर जाकर कराया मतदान
कैराना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कैराना विधानसभा क्षेत्र में आठ कलस्टर टीमों ने घर-घर जाकर दिव्यांगों व 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं का मतदान कराया। शुक्रवार को 253 लोगों ने मतदान किया।
शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग व 80 साल से अधिक उम्र ( ऐसे मतदाता जो 10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर आकर मतदान करने में असमर्थ थे) के मतदाताओं के घर-घर जाकर बेलेट पेपर से मतदान कराया। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कैराना विधानसभा में घर घर जाकर मतदान कराने के लिए 8 कलस्टर टीमें बनाई गई थी। कैराना ब्लाक में चार तथा ऊन ब्लाक में भी चार टीमों ने गांवों व मोहल्लो में घर-घर जाकर मतदान कराया। कैराना विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कुल 356 मतदाताओं का मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया था।

100 वर्ष करतार और 99 वर्षीय मनीराम ने किया मतदान
चौसाना। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांग जनों के घर-घर जाकर पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कराया। मतदान कर्मियों के साथ राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के एजेंट व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे । घर पर ही मत डालने की सुविधा से बुजुर्ग वह दिव्यांग जनों में हर्ष का माहौल था। 99 वर्षीय मनीराम सिंघल ने घर पर ही मतदान करते हुए सरकार की इस पहल पर खुशी जताई । सुंदर नगर निवासी 100 से भी अधिक आयु की करतार कौर ने भी घर पर ही मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed