फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Revision is better than reading too much at the last moment

Shamli News: आखिरी समय में ज्यादा पढ़ने से रिवीजन बेहतर

Mon, 24 Feb 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Revision is better than reading too much at the last moment
शामली। वर्ष 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य का कहना है कि परीक्षा करीब आने पर ज्यादा पढ़ने से बेहतर है कि नोट्स का रिवीजन कर लें। तनाव लेने के बजाय बिंदुवार अध्ययन करें तो अच्छे नंबर आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ज्यादातर विद्यार्थी कम समय में अधिक तैयारी करके अच्छे अंक लाने की चाह रखते हैं। हर विषय के लिए समय का उचित प्रबंधन और निरंतर अभ्यास जरूरी है। आखिरी समय में ज्यादा से ज्यादा मॉडल पेपर हल करें और रिवीजन करें। सुबह छह बजे उठकर दो घंटे रिवीजन करें। हर विषय का समय बांटकर अभ्यास करें। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान सहित अन्य विषयों के लिए समय जरूर निर्धारित करें। लगातार तेजी से साफ और स्पष्ट लिखने का अभ्यास करें।
विज्ञापन


- इन बातों का भी रखें ध्यान

- प्रश्नों का स्टीक उत्तर लिखें। मुख्य बिंदुओं को हाईलाइट करना न भूलें।

- प्रश्न में जितना पूछा जाए, उतना ही उत्तर लिखें।

- जब भी पढ़ने बैठे तो उसी विषय से शुरू करें, जिसमें आप खुद को कमजोर मानते हैं। कोशिश करें कि उस विषय के आसान पाठ पहले तैयार करें। इसके बाद जब मन ऊबने लगे तो पसंदीदा विषय पढ़ना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुराने प्रश्नपत्र और मॉडल पेपर का अभ्यास करते रहें। इससे पेपर में काफी मदद मिलेगी।

- परीक्षा का दबाव महसूस न करें। इसके बजाय सारा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं।

- गणित, रसायन और भौतिक विज्ञान में फॉमूले, डेरिवेशन और रिएक्शन को जरूर तैयार कर लें। इसके अलावा जीव विज्ञान में चित्र अवश्य बनाएं।



☰



Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed