{"_id":"5ec9636d8ebc3e77cf678e00","slug":"reviewed-the-arrangements-in-the-municipality-shamli-news-mrt483100125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंस, सैनिटाइजर के इस्तेमाल को जागरूक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंस, सैनिटाइजर के इस्तेमाल को जागरूक करें
विज्ञापन
कैराना नगर पालिका में कोरोना संक्रमण पर निर्देश देते नोडल अधिकारी विशेष सचिव प्रेम रंजन सिंह
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
कैराना। शासन से नामित जनपद के नोडल अधिकारी सिंचाई विभाग के विशेष सचिव प्रेम रंजन सिंह नगर पालिका कैराना पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोराना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन कराना जरूरी है। सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक करने को निर्देश दिए।
शनिवार को नोडल अधिकारी ने नगर पालिका कैराना पहुंचकर एसडीएम देवेंद्र सिंह से प्रवासी श्रमिकों के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को पहले कैराना शेल्टर होम पर रोककर उन्हें यूपी रोडवेज की बसों के द्वारा उनके गृह जनपद भेजा जाता था, लेकिन कुछ दिन से हरियाणा रोडवेज की बसें श्रमिकों को लेकर सीधे निकल जाती है। कैराना में एक दुबई से आया युवक तथा तीन बागपत के जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जो ठीक हो गए। कैराना कस्बे में अब कोई हॉटस्पॉट नहीं है। विशेष सचिव ने अधिकारी को निर्देश दिए कि वो आम जनता को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने को जागरूक करें, ताकि महामारी को रोका जा सके। बाजारों में बिना मास्क के आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पालिका ईओ हेमराज पुंडीर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पद पर नई पोस्टिंग
कैराना। कैराना नगर पालिका में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार को तीन माह पहले तबादला हो गया था, तब से यह पद रिक्त चल रहा था। शनिवार को गाजियाबाद नगर निगम से तबादला होकर कैराना नगर पालिका पहुंची कविता त्यागी ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पद पर ज्वाइनिंग कर ली।