फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Revenue department made land encroachment free

Shamli News: राजस्व विभाग ने कराया भूमि कब्जा मुक्त

Wed, 23 Nov 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Revenue department made land encroachment free
राजस्व विभाग ने कराया भूमि कब्जा मुक्त
विज्ञापन

बाबरी। गलत पैमाइश की शिकायत पर मंगलवार को क्षेत्र के गांव बाबरी में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने भूमि कब्जा मुक्त कराई।
बाबरी गांव से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण को बनने वाले प्लांट के लिए हल्का लेखपाल कुलवंत सिंह ने 10 नवंबर को भूमि की पैमाइश कर भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। ग्रामीण इमरान ने हल्का लेखपाल पर आरोप लगाते हुए दोबारा पैमाइश की मांग की थी। जिस पर एसडीएम शामली ने हल्का लेखपाल कुलवंत को टीम से बाहर कर दूसरी तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए मंगलवार को मौके पर भेजा था। कानूनगो सुनील दत्त शर्मा, लेखपाल वसीम चौहान, लेखपाल अंकुर थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराई।
ग्राम सचिव अर्जुन राणा ने बताया की गांव से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण प्लांट निर्माण को सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। जिस पर करीब बीस वर्षों से इमरान पुत्र मकसूद ने फसल की बुवाई कर कब्जा किया हुआ था। कानूनगो सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि 2130 मीटर करीब तीन बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है।
विज्ञापन

कब्रों को खुर्द-बुर्द करने का आरोप
मौके पर काफी संख्या में बिलौच जाति के ग्रामीणों ने पहुंचकर इमरान पर अपने पूर्वजों की कब्रों को खुर्द-बुर्द करने का राजस्व विभाग के समक्ष मुद्दा उठाया। राजस्व विभाग टीम ने उनके कब्रिस्तान संबंधित समस्या की बाद में जांच करने की बात कही। इस दौरान अकील खसान, शकील खान, नफीस खान, असलम खान, नवाब खान, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed