{"_id":"5df7dcc18ebc3e87d171d163","slug":"retired-teachers-sitting-on-protest-against-non-payment-of-dues-shamli-news-mrt4591217105","type":"story","status":"publish","title_hn":"देय भुगतान न होने के विरोध में धरने पर बैठे सेवानिवृत्त शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देय भुगतान न होने के विरोध में धरने पर बैठे सेवानिवृत्त शिक्षक
विज्ञापन
शामली। श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला के सेवानिवृत्त शिक्षक ने देयों का भुगतान न होने पर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। डीआईओएस के आश्वासन पर धरना खत्म किया।
सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षक चतरपाल सिंह डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कालेज प्रबंधन ने बिना चयन बोर्ड की अनुमति के प्रवक्ता प्रोन्नत वेतन मान और बोनस रोका हुआ है। इसके अलावा उनका करीब 17 माह का भुगतान भी रुका हुआ है। कई अन्य देयों का भुगतान नहीं किया जबकि उन्हें एक अप्रैल 2017 को सेवानिवृत्त कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनका भुगतान नहीं होता तब तक वह धरने पर रहेंगे। डीआईओएस सरदार सिंह के आश्वासन पर उन्होंने दोपहर में धरना खत्म किया। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक चतरपाल ने उन्हें देयों के संबंध में पत्र दिया है। इसके आधार पर कालेज को नियमानुसार भुगतान करने के संबंध में पत्र भेजा जा रहा है।
पालिका ईओ ने रैन बसेरा और अलाव का निरीक्षण किया
शामली। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रैन बसेरा और अलाव का निरीक्षण किया। पालिका ईओ ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे उन्होंने नगरपालिका और रोडवेज बस स्टैंड पर बनाए गए रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्थानों पर कोई मुसाफिर नहीं मिला। रैन बसेरा में लोगों के ठहरने के लिए व्यवस्थाएं ठीक मिली। वहां पर बिस्तर, पानी, प्रकाश व्यवस्था सही पाई गई। इसके अलावा उन्होंने फव्वारा चौक, विजय चौक, रोडवेज बस स्टैंड, सुभाष चौक, गुरुद्वारा तिराहा और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सभी जगह अलाव जलते हुए पाए गए।