फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   retired lekhpal ko bandhak banakar mangi rangdari

रिटायर्ड लेखपाल को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी

Fri, 01 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 01 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
retired lekhpal ko bandhak banakar mangi rangdari
रंगदारी मांगी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
शामली में कैराना की ब्लाक कॉलोनी में रहने वाले एक रिटायर्ड लेखपाल से दस लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन सगे भाइयों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विनोद शर्मा लेखपाल के पद से रिटायर होने के बाद कस्बे की ब्लाक कालोनी में अकेले रहते हैं। जबकि परिवार हरिद्वार में रहता है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुुए बताया कि ग्राम पठेड़ निवासी तीन भाई करेशन, पुन्ना और महेंद्र उससे काफी समय से रुपयों की मांग करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन


23 मई को पूर्वाह्न 11 बजे उक्त तीनों भाई और रामनिवास निवासी डोगपुरा, हरियाणा के रहने वाले श्यामा, राजेंद्र, रामफल, कर्मवीर, सतवीर उसके घर में आए। तमंचों के बल पर उससे रंगदारी के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग करने लगे। उसे बंधक बना लिया तथा जबरदस्ती उससे साढे़ छह लाख के चेक पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दो आरोपी बैंक गए और साढे़ छह लाख का चेक अपने खाते में कैश करा लिया। बाद में आरोपी दस लाख की मांग करते हुए धमकी देकर चले गए। इसके बाद सात जून को आरोपी पुन: उसके मकान पर आ धमके और दस लाख की रंगदारी मांगी। इंकार करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed