{"_id":"664928bb4e138e1529088ed4","slug":"retired-inspector-of-haryana-police-assaulted-car-vandalized-shamli-news-c-26-1-sal1002-121267-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के साथ मारपीट, कार में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के साथ मारपीट, कार में तोड़फोड़
Sun, 19 May 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 19 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना दिल्ली सहारनपुर हाईवे गांव किवाना मोड़ के समीप रिटायर्ड इंस्पेक्टर की कार पर हमले में
शामली/कांधला। सोनीपत से हरिद्वार जा रहे हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर कुलदीप, एक सब इंस्पेक्टर के साथ कार सवार सात युवकों ने अभद्रता की। यही नहीं उन्हें जान से मारने का भी प्रयास करते हुए कार में तोड़फोड़ की गई। किसी तरह दोनों ने जान बचाई। इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने 6-7 अज्ञात युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
हरियाणा के जनपद सोनीपत की शास्त्री काॅलोनी गोहाना रोड गली नंबर-2 निवासी कुलदीप थाना सिटी सोनीपत से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। कुलदीप ने कांधला थाने में को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को वह सब इंस्पेक्टर मुकेश के साथ कार द्वारा सोनीपत से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। रमाला टोल से पहले पीछे से काले रंग की स्काॅर्पियों आ रही थी। स्काॅर्पियो सवार ने उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगाते हुए साइड न देने पर उनके साथ अभद्रता की। रिटायर्ड इंस्पेक्टर के समझाने पर मामला शांत हो गया। कुलदीप ने बताया कि कांधला से निकले ही थे कि कार सवार युवकों ने फिर से उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। सात युवक कार से निकले और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। जान से मारने का भी प्रयास किया गया। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की। किसी तरह से उन्होंने जान बचाई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।