फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Restaurant-hotels are lying, waiting for customers

सूने पड़े रहे रेस्टोरेंट-होटल, नहीं पहुंचे लोग

Mon, 08 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Restaurant-hotels are lying, waiting for customers
शामली में खाली पड़ा रेस्टोरेंट। - फोटो : SHAMLI
शामली। अनलॉक-1 में शासन ने सोमवार से रेस्टोरेंट और होटल खोलने की छूट दे दी है। शहर में कई स्थानों पर होटल-रेस्टोरेंट खुले पर वहां ग्राहकों के न पहुंचने के कारण सूने पड़े रहे। कई रेस्टोरेंट तो स्टाफ व कारीगर न होने की वजह से चालू नहीं हो सके। रेस्टारेंट-होटल संचालकों का कहना है कि अभी लोगों में कोरोना का डर बना हुआ है। सामान्य स्थिति होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। उनकी तरफ से तैयारी की गई है। बस ग्राहकों के आने का इंतजार है। अमर उजाला ने रेस्टोरेंट-होटलों की पड़ताल की तो सब जगह ग्राहक न होने की वजह से सूने नजर आए।
विज्ञापन

सुबह से कोई ग्राहक नहीं आया
दोपहर 12 बजे का वक्त। ऑर्चिड होटल एवं रेस्टोरेंट के मैनेजर जगदीश शर्मा अपनी सीट मौजूद थे। उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक एक भी ग्राहक नहीं आया। होटल में भी कोई कमरा बुक नहीं हुआ है। उनके यहां ग्वालियर का स्टाफ व कारीगर है। लॉकडाउन में पूरा स्टाफ यहीं रहा। अब होटल खुला है, लेकिन ग्राहक नहीं आया। उनका कहना था कि अभी लोगों में कोरोना को लेकर डर है। पहले जैसी स्थिति आने पर अभी वक्त लगेगा। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार एक टेबल पर चार लोगों के बैठने की व्यवस्था की है और दोनों टेबल के बीच में दूरी बनाई गई है।
विज्ञापन

होटल में तैयारी पूरी है, बस ग्राहकों का इंतजार
मून लाइट होटल एवं रेस्टोरेंट के मैनेजर सतेंद्र सिंह ने बताया कि आठ जून से होटल रेस्टोरेंट खुलेंगे। तब से तैयारी शुरू कर दी गई थी। कई दिन से साफ-सफाई का काम चल रहा था। पेंट भी कराया गया है। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्था बनाकर पूरी तैयारी कर सोमवार केे होटल खोल दिया गया है, लेकिन दोपहर तक कोई ग्राहक नहीं आया। होटल में किसी कमरे की बुकिंग भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिनती के ही लोग पहुंचे
ब्रेक प्वाइंट रेस्टोरेंट के संचालक सुखचैन वालिया ने बताया कि सोमवार को प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार सैनिटाइजर, साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए रेस्टोरेंट खोल दिया गया है। लॉकडाउन से पहले रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की भीड़ लगती थी, लेकिन अब गिनती के ही लोग पहुंचे है, वह भी आसपास के रहने वाले लोग है। बाहर से आने जाने वाला ग्राहक अभी नहीं आया है। पहले जैसी सामान्य स्थिति होने में थोड़ा वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed