{"_id":"5ed14ae38ebc3e90a65427fa","slug":"resolved-to-walk-on-the-path-shown-by-choudhary-shamli-news-mrt4839547170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली माजरा रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पअर्पित करते रालोद कार्यकर
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली/कैराना/कांधला। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाई रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और सरकार से उन्हें भारत रत्न देेने की मांग की।
विज्ञापन
शुक्रवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। लॉकडाउन के कारण सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। पदाधिकारियों ने चौधरी साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। पदाधिकारियों ने चौधरी साहब के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली, प्रदेश महासचिव ऋषिराज राझड़, जिला महासचिव रजनीश कोरी, सहदेव मुखिया आदि मौजूद रहे। उधर, कैराना क्षेत्र के गांव बराला में शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य चौधरी वाजिद अली के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने उनकी स्मृतियों को याद किया। वाजिद अली ने कहा कि राजनीति में चौधरी चरण सिंह का जीवन ईमानदारी की मिसाल रहा है। उन्होंने सरकार से चौधरी साहब को भारत रत्न का सम्मान देने की मांग की। उधर, कांधला में दिल्ली बस स्टैंड पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर राजन जावला, योगेश भभीसा, अरविंद भारसी, नीरज पंवार, पप्पू, बिजेंद्र पंवार, वर्निक जावला आदि मौजूद रहे।
कांधला में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
कैराना के गांव बराला में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते कार्यकर्- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।