फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve to follow the path shown by great men

अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट प्रकरण में पांच पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path shown by great men
कैराना पटाखा फैक्टरी विस्फोट के मामले में पकडे दो आरोपी। - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में दरोगा की ओर से फैक्टरी संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनके पास से पटाखे बेचकर मिली 11 लाख की नकदी भी बरामद की गई है। मुख्य आरोपी राशिद सहित तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम साढे़ चार बजे मायापुर रजबहा पटरी पर अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट के कारण चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि ध्वस्त हुई पटाखा फैक्टरी पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ जांच की गई और नमूने लिए गए। घटनास्थल से आतिशबाजी में प्रयोग होने वाली सामग्री, आतिशबाजी के 20 बड़े बॉक्स, एक गैस सिलिंडर व अवैध आतिशबाजी की बिक्री से इकट्ठा किए हुए 11 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

नामजद आरोपी रहीस निवासी मोहल्ला आलकला तथा रिजवान निवासी मोहल्ला गुंबद कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि रिजवान ने अपने माध्यम से ही मुख्य आरोपी फैक्टरी संचालक राशिद निवासी पानीपत को रहीस, उसके भाइयों से फैक्टरी किराए पर दिलवाई थी। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले एसआई शैलेंद्र गौड़ की तहरीर पर पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्टरी संचालक राशिद निवासी वार्ड नंबर 11 कलंदर चौक पानीपत हरियाणा, भवन मालिक इकबाल, जावेद, रईस पुत्र जमशेद निवासी मोहल्ला आलकला थाना कैराना के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
बहराइच से आ रहे हैं परिजन
एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि मृतक पप्पी निवासी दोघट जिला बागपत के शव को परिजन अपने घर लेकर चले गए है, जबकि मृतक सलमान और फैमूदीन निवासी बड़ादीनपुर बहराइच, रूमान निवासी चम्पईया थाना हरदी जिला बहराइच के परिजन शवों को लेने के लिए आ रहे हैं। दो घायलों का उपचार मेरठ मेडिकल और दो का उपचार पानीपत में कराया जा रहा है।
लेबर असिस्टेंट कमिश्नर ने की जांच-पड़ताल
शामली से लेबर असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. संतोष अग्रहरि अपनी टीम के साथ शनिवार को धराशाई हो चुकी अवैध पटाखा फैक्टरी पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने आसपास के लोगों से फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों की संख्या और मजदूरों के पंजीकरण होने की जानकारी ली। फैक्टरी के लाइसेंस के बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से इस तरह की फैक्टरी का कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। लेबर विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके के चश्मदीद लोगों ने बताया कि करीब 4.30 बजे एक हल्की आवाज में धमाका हुआ। उन्हें लगा कि शायद किसी वाहन का टायर फट गया है। इतने वे स्थिति समझ पाते तभी मात्र 15 सेकेंड के बाद एक जोरदार धमाका हुआ तथा आसमान में धूल का बड़ा गुब्बार दिखाई दिया।
धमाके के बाद स्कूल की बिल्डिंग के टूटे शीशे
पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मौजूद भास्कर इंटरनेशनल स्कूल की बिल्डिंग और प्रधानमंत्री कौशल केंद्र की बिल्डिंग के करीब 15 शीशे चकनाचूर हो गए। स्कूल के मैनेजर फैजान कुरैशी ने बताया कि धमाके के बाद उनके स्कूल सहित पीएम कौशल केंद्र की बिल्डिंग के शीशे टूट गए। धमाके के दौरान स्कूल में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। वहीं घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन गोल्ड कीज स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। वरना हादसा और बड़ा हो सकता था।
पुलिस ने बने अधबने पटाखे और गंधक पोटाश किया बरामद
फायरब्रिगेड और नगरपालिका की टीम ने रात भर धराशाई हो चुकी अवैध फैक्टरी पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मलबे को हटाकर बारीकी से जांच पड़ताल की। शनिवार सुबह पुलिस ने फैक्टरी के दो कमरों के अंदर से बने हुए पटाखों की करीब 12 पेटी, एक बड़ा गैस सिलिंडर, दो बैग व गंधक पोटाश के कई कट्टे बरामद किए। वहीं एसपी सुकीर्ति माधव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके अलावा कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ में गुलशन फायर वर्क्स फैक्टरी है। जिसके संचालक लियाकत अली है। गाजीपुर में पटाखा फैक्टरी के संचालक शौकत व गांव रामड़ा की फैक्टरी के संचालक जावेद पर पुलिस की टेढ़ी नजर हो गई है। पुलिस की टीमों ने तीनों फैक्टरियों में जाकर गहनता से जांच पड़ताल की।
तीन फैक्टरियों को पटाखा बनाने के लिए मिला हैं लाइसेंस
पटाखे तैयार करने के लिए कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ, रामड़ा व गाजीपुर में लाइसेंस मिले हुए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गत 19 अगस्त को पंजीठ की लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में आग लग गई थी। फैक्टरी के पास 2024 तक लाइसेंस है। जिसके बाद उनकी ओर से प्रशासन को फैक्टरी का लाइसेंस निरस्तीकरण करने की रिपोर्ट भेजी गई थी, लेकिन अभी तक फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त नहीं हुआ है।
स्थानीय पुलिस प्रशासन पर नहीं लिया गया एक्शन
करीब एक माह से बिना लाइसेंस के संचालित हो रही अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी लापरवाही दिखाई दी। क्योंकि अवैध पटाखा फैक्टरी के अंदर बड़े स्तर पर दीपावली से पहले पटाखों का जखीरा तैयार किया जा रहा था। धमाके के बाद फैक्टरी के अंदर से भारी मात्रा में बने अधबने पटाखे व बारूद का स्टॉक बरामद किया गया हैं। पिछले एक माह से फैक्टरी के अंदर पटाखों का अवैध निर्माण चल रहा था जबकि पुलिस द्वारा रजबहे की पटरी पर लगातार गश्त करने तथा चेकिंग अभियान चलाने की बात कही जाती रहीं है। इतने बड़े स्तर पर बन रहे पटाखों का पुलिस को पता न चला हो, यह बात किसी को हजम नहीं हो रही।

एसपी ने पटाखा फैक्टरी का किया निरीक्षण
बाबरी। शुक्रवार को कैराना में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में चार मजदूरों की जान चली गई थी। इसके बाद शनिवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने सीओ सिटी प्रदीप कुमार के साथ बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्टरी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने पटाखा बनाने के लाइसेंस को देखा, जिसमें मात्र 15 किलो बारूद से फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस मिला। इस दौरान एसपी ने फैक्टरी संचालक को नियमानुसार पटाखा बनाने की हिदायत दी। संवाद

शामली : कैराना में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के अगले दिन श्रमिकों के पंजीकरण  की जानकारी जुटाते श?

शामली : कैराना में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के अगले दिन श्रमिकों के पंजीकरण की जानकारी जुटाते श?- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में पाटाखा फैक्टरी  का निरीक्षण करते एसपी

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में पाटाखा फैक्टरी का निरीक्षण करते एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed