फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resolve to follow the path shown by great men

महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 03 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path shown by great men
शामली मेपल्स एकेडमी में माहत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पअर्पित करते छात्र - फोटो : SHAMLI
शामली। शिक्षण संस्थानों में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दोनों महापुरुषों के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर रेलवे रोड पर प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान हिंदी व अंग्रेजी भाषा में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक में नवोदय विद्यालय में चयनित हुए दोनों बच्चे राधिका व प्रशांत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व में इस विद्यालय से चयनित हुए छात्र कीर्ति मलिक, विराट मलिक, आर्यन मलिक का भी सम्मान किया गया। सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित मानसी मलिक ने फोन के माध्यम से बच्चों से बात की। मौके पर प्रधान के पति सुधीर मलिक, प्रधानाध्यापिका सुवासिनी, एआरपी अमित मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कुरमाली नंबर एक में गांधी व शास्त्री जयंती पर दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाध्यापक शालू कुमार, सहायक अध्यापक अवनीश त्यागी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र मलिक मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय डांगरोल में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने दोनों महापुरुषों के जीवन के बारे में जानकारी दी। मौके पर सील कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, दीप्ति मौजूद रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली में आचार्य रविंद्र कुमार व प्रवेश शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संगीत आचार्य सोमदत्त शर्मा ने गांधी के भजन व रामधुन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वजारोहण किया और सफाई अभियान चलाया
वीवी इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्य एसके आर्य, शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एसीसी कैडेट्स ने वीवी इंटर कालेज, आरके डिग्री कालेज, अग्रसेन पार्क में सफाई अभियान चलाया। कैप्टन केपी सिंह, रजनीश कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. मनोज शर्मा, मौजूद रहे। आरके इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने, आरके पीजी कालेज शामली में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने रॉयल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अमरदीप मलिक, प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। ध्वजारोहण किया।
पोस्टर में तुषार और भाषण में सताक्षी अव्वल
बीएसएम स्कूल में स्कूल चेयरमैन ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मैनेजर छाया सिंह ने, उप प्रधानाचार्य नीरज कौशिक व जावेद खान ने विचार व्यक्त किए। हिंदू महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. मंजू गर्ग ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। छात्राओं ने कविता पाठ किया और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में गांधी और शास्त्री जयंती पर कालेज में पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में तुषार सैनी, भाषण में सताक्षी तथा निबंध में प्रियांशी, प्रिंस धीमान और कंगना पांचाल प्रथम स्थान पर रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में राष्ट्रपिता निबंध, चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। किशोर वर्ग में देवेश शर्मा व आर्यन मलिक प्रथम, तरुण वर्ग में यश सैनी व प्रशांत प्रथम स्थान पर रहे। चित्रकला (सड़क सुरक्षा) में अरमान प्रथम रहे। चित्रकला (कोविड-19) में प्रशांत प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता (कोविड-19) में सिद्धार्थ प्रथम स्थान पर रहे।
छात्राओं ने भाषण, कविता और गीत प्रस्तुत किए
द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जैन कालेज ऑफ एजूकेशन बनत में प्रबंधक दीपक जैन व प्राचार्या अनुपमा शर्मा ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली में छात्राओं ने भाषण, कविता व गीत प्रस्तुत किए। द गोल्ड पब्लिक स्कूल में दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। स्कूल में पोस्टर मेकिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर में गांधी जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
वैदिक इंटर कालेज कुरमाली में सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि प्राचीन काल में भारत विश्व गुरु था। वर्तमान में विश्व का कोई भी देश भारत को आगे बढ़ता हुआ देखना नहीं चाहता, लेकिन हमारे कर्मठ छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का जज्बा एक दिन इस देश को पुन: विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। कालेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ. योगेंद्र मलिक ने मुख्य अतिथि तेजेंद्र निर्वाल का स्वागत करते हुए कालेज में उनके द्वारा दिये गये सहयोग के प्रति उनका आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष रणधीर सिंह मलिक ने की और संचालन आजाद सिंह तोमर ने किया। मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शामली सेंटफ्रांसिस स्कूल में आयोजित डांस प्रतियोगिता में विजई छात्र छात्राएं

शामली सेंटफ्रांसिस स्कूल में आयोजित डांस प्रतियोगिता में विजई छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed