{"_id":"6341c75579e3bc70707188cf","slug":"resolve-to-follow-the-ideals-laid-down-by-maharishi-valmiki-shamli-news-mrt608745461","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि के बताए आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि के बताए आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला पंसारियान में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाज सेवी विजय कौश
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि वाल्मीकि के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि कॉलोनी में शनिवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच और भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति और आदि अनार्य धर्म समाज के द्वारा वाल्मीकि प्रकटोत्सव वाल्मीकि मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि विजय कौशिक और पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पूजा अर्चना की। साथ ही महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने और बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। संगठन के अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सतयुग में विश्व के कल्याण के लिए श्री महा रामायण लिखी। यह विश्व का प्रथम पवित्र ग्रंथ है। जिसमें सत्य, धर्म की प्रेरणा मिलती है। मनोज पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र पंवार, मनोज पंवार, रामनिवास, रामस्वरूप वाल्मीकि, पूर्व सभासद नंदू प्रसाद वाल्मीकि, वर्गिस झंझोट, डॉ. ओमपाल, खुशीराम गहलोत, परविंदर कुमार, सुखबीर सिंह, राजू कुमार, मुकेश कुमार, विशाल कुमार, गय्यूर अली आदि मौजूद रहे।