{"_id":"60660b5b8ebc3ec3982c962d","slug":"residents-of-two-districts-will-get-relief-from-jam-shamli-news-mrt5325742107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जिलों के निवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जिलों के निवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

शामली। दो जिलों को जोड़ने वाला कैराना से थानाभवन होते हुए शुकतीर्थ तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। यह मार्ग अब दस मीटर चौड़ाई का होगा। शासन ने कैराना से लेकर शुकतीर्थ तक मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अलग-अलग टुकड़ों में धनराशि की स्वीकृति दे दी है। पंचायत चुुनाव के बाद इस राज्य मार्ग के निर्माण का कार्य जिले के लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कराया जाएगा।
वर्ष 2018 कैराना लोकसभा चुनाव उपचुनाव से पूर्व झिंझाना में आयोजित उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा में कैराना से झिंझाना- थानाभवन, मुजफ्फरनगर होते हुए शुकतीर्थ तक नया स्टेट हाईवे घोषित करने का मुद्दा उठाया गया था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले के लोक निर्माण विभाग के अफसरों को संयुक्त रूप से सर्वे रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। कैैराना से मेेरठ करनाल हाईवे को जोड़ने वाले दस किमी लंबा मार्ग फिलहाल मात्र सात मीटर चौड़ा है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
शासन से इस मार्ग के दस मीटर चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति मिल गई थी। फरवरी माह में शासन से इस मार्ग के निर्माण के लिए 17 करोड़ 99 हजार रुपये स्वीकृत किए थे। अभी हाल में शासन से झिंझाना से थानाभवन मार्ग के 30.900 किमी लंबाई के लिए 60 करोड़ रुपये और मुजफ्फरनगर से शुकतीर्थ के लिए 62 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। पंचायत चुनाव के बाद इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। कैराना से लेकर शुकतीर्थ तक जाने वाले 10 मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण होने से लोगों को जाम से राहत मिलेेगी।