फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Requested BJP leader to take action on the hospital

अस्पताल पर कार्रवाई को भाजपा नेता से लगाई गुहार

Wed, 06 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Requested BJP leader to take action on the hospital
कैराना। प्रसव दौरान महिला का गलत ऑपरेशन करने और नवजात की मौत के मामले में पीड़ित ने भाजपा नेता अनिल चौहान से कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है
विज्ञापन

गांव अलीपुर निवासी दिलशाद ने भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंच कर बताया कि 13 फरवरी को उसने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए शामली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने कहा था कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन करना पड़ेगा और उससे ऑपरेशन के नाम पर 40 हजार रुपये जमा करा लिए। चिकित्सकों ने उसकी पत्नी का गलत ऑपरेशन कर दिया। जिससे नवजात शिशु की मौत हो गई। पत्नी का खून नहीं रुकने पर उसे पानीपत भेज दिया। पानीपत में डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पत्नी का गलत आपरेशन किया गया है। पानीपत में डॉक्टरों ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए और दोबारा ऑपरेशन किया। जिससे उसकी पत्नी की जान बच सकी। उसने पुलिस को भी तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अनिल चौहान ने कहा कि वह सीएमओ और पुलिस अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed