फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Republic Day celebrated with pomp in the district

जिले में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp in the district
शामली कलक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर झंडा फैराती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के सरकारी, गैैर सरकारी कार्यालयों, राजनैतिक दलों और स्वयंसेवी संस्थाओं में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट भवन में सुबह 8.30 बजे डीएम जसजीत कौर ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करके अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, एक दिन डीएम बनी नेहा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिला बार एसोसिएशन के बार भवन में जिला बार मुजफ्फरनगर के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह व शामली बार के अध्यक्ष ठाकुर रामपाल सिंह पुंडीर और विजेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मौके पर महासचिव सतेंद्र देशवाल, कोषाध्यक्ष केेडी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामपाल सिंह, मुकेश कुमार गर्ग, जयपाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह सैनी, सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन मेें सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। मौके डीडीओ प्रमोद कुमार, डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, प्रोवेशन अधिकारी प्रसून राय समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

शहर के माजरा रोड पर स्थित रालोद कार्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला महासचिव बाबूराम पंवार, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, संजीव फतेहपुर, जिला सचिव अमित कुमार देशवाल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed