फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report on three including owner registered on transporting a captured truck

पकड़े गए ट्रक को ले जाने पर मालिक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Report on three including owner registered on transporting a captured truck
पकड़े गए ट्रक को ले जाने पर मालिक समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

झिंझाना। ओवरलोड और खनन अधिनियम में पकड़ा गया 22 टायरा ट्रक पुलिस चेकपोस्ट से चोरी हो गया। इस मामले में चौकी के सिपाही की तरफ से ट्रक मालिक और उसके भाई समेत तीन के खिलाफ ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

झिंझाना थाने की बिडौली चेक पोस्ट पर 15 जनवरी में करनाल की तरफ से आए रोड़ी, डस्ट से भरे 22 टायरा ट्रक को पुलिस ने ओवरलोड होने के चलते सीज कर दिया था। इस मामले में एआरटीओ एवं खनन अधिकारी शामली को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। तभी से ट्रक पुलिस के कब्जे में बिडौली चौकी के सामने एक ढाबे पर खड़ा था। लेकिन ट्रक मालिक 31 जनवरी की सुबह कोहरा अधिक होने का लाभ उठाकर डुप्लीकेट चाबी से ट्रक को ले गया। इसकी जानकारी पुलिस को दो फरवरी को हुई। चौकी प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया की ट्रक के गायब होने पर ट्रक मालिक महावीर सिंह एवं उसका भाई तेजवीर निवासी सोनीपत हरियाणा एवं चालक अज्ञात के खिलाफ सिपाही अभिषेक की तरफ से बदनीयती से ट्रक को बिना पुलिस को सूचना दिए और खनन का जुर्माना नहीं भरने पर ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रक को बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed