{"_id":"5e7cd3ba8ebc3e76a420f65a","slug":"report-on-71-people-filed-for-lockdown-violation-400-vehicles-invoiced-shamli-news-mrt4753938181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन पर 71 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन पर 71 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लॉकडाउन के उल्लंघन पर 71 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, 400 वाहनों के चालान
शामली। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एसपी ने शहर में घूमकर लॉकडाउन व्यवस्था का जायजा लिया। जिले में अब तक 71 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
एसपी विनीत जायसवाल ने लॉकडाउन की व्यवस्था परखने के लिए पुलिस और पीएसी के साथ मेन बाजार, फव्वारा चौक, शिवचौक, आजाद चौक, अयोध्या चौक, बड़ा बाजार, एसटी तिराहा आदि का भ्रमण किया। उन्होंने अनावश्यक घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि जिले में अब तक अलग-अलग थानों में अनावश्यक रूप से घूमने वाले करीब 71 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनमें 41 लोगों को हिरासत में लिया गया। करीब 400 वाहनों के चालान, छह वाहन सीज और 54 हजार समन शुल्क वसूला गया है।
बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने 30 बाइकें और एक चार पहिया वाहन को सीज किया। दुकानों पर भीड़ लगाकर अव्यवस्थित तरीके से सामान बेचने पर चार सब्जी विक्रेताओं समेत सात दुकानदारों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में निजी मुचलकों पर छोड़ा गया। इनके अलावा इनाम, सावेद, शहवाज, शाहमीर, शमीम निवासी गुलशननगर और इनाम निवासी सलेक विहार को लॉकडाउन के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।