फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report lodged against Dev Hospital

Shamli News: देव हॉस्पिटल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Report lodged against Dev Hospital
शामली। शहर के देव हॉस्पिटल में पिछले महीने करनाल की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर महिला को गर्भपात कराने मामला पकड़ा था। करनाल के सिविल थाने पर स्वास्थ्य टीम ने हॉस्पिटल के खिलाफ निल पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। करनाल से भेजी गई जीरो एफआईआर को आदर्श मंडी थाने पर अपराध नंबर देकर दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पिछले महीने 23 नवंबर को करनाल की स्वास्थ्य टीम ने देव हॉस्पिटल पर छापा मारकर महिला को गर्भपात कराने का मामला पकड़ा था। स्वास्थ्य टीम का दावा था कि करनाल निवासी बबीता नाम की महिला ने पहले थानाभवन के निकट कतला हेड़ी में एक घर पर पोर्टेबल मशीन से 12 हजार रुपये में लिंग परीक्षण कराया था। इसके बाद देव हॉस्पिटल में महिला का अवैध रूप से गर्भपात कराया गया। करनाल की स्वास्थ्य टीम ने सभी कार्रवाई संबंधी साक्ष्य सहित दस्तावेज कार्रवाई के लिए शामली की स्वास्थ्य टीम को सौंप दिए थे। लेकिन शामली की स्वास्थ्य टीम ने कई दिन तक इस मामले में हॉस्पिटल के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। इसके बाद करनाल की स्वास्थ्य टीम ने अपने यहां सिविल थाने में देव हॉस्टिल के विरुद्ध जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि करनाल के सिविल थाने से जीरो एफआईआर भेजी गई है, जिसे अपने यहां अपराध नंबर पर दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed