फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed in the case of shooting the former female head

पूर्व महिला प्रधान को गोली मारने के मामले में दो भाइयों पर रिपोर्ट

Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Report filed in the case of shooting the former female head
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव कांजरहेड़ी में शुक्रवार रात पूर्व प्रधान सुमित्रा देवी को गोली मारने के मामले में परिजनों ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर रात में परिजनों ने सुमित्रा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर देर रात एएसपी ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी प्राप्त की।

सुमित्रा देवी के पति धीर सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी दो युवक अनिल, सुनील पुत्र साहब सिंह उनके घर पहुंचे। वे उनके पुत्र गजेंद्र को बुलाने लगे। इसी बीच आवाज सुनकर सुमित्रा देवी बाहर निकल आईं तो हमलावर भाइयों ने गालीगलौज कर गोली मार दी। ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed