फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed in the case of assault on a young woman

सरेराह युवती से मारपीट प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Report filed in the case of assault on a young woman
सरेराह युवती से मारपीट प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। शहर केे मोहल्ला आर्यपुरी में सरेराह युवती के साथ मारपीट प्रकरण में परिजनों की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवतियों की पहचान करने में जुटी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यपुरी में मंगलवार दोपहर को दुकान से सामान लेकर जा रही गांव कमालपुर निवासी युवती के साथ तीन युवतियों ने बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के दौरान युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर गई थी। इस दौरान आरोपी युवतियों ने युवती का मोबाइल छीनकर उसे सड़क पर पटककर तोड़ दिया था। इस घटना के दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी, लेकिन किसी ने युवतियों के बीच में आकर उन्हें छुड़ाने की कोशिश नहीं की। युवती बीच सड़क पर बेहोश पड़ी रही। इतना ही नहीं लोगों ने युवती के बीच हो रही मारपीट की वीडियो बना ली, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कोतवाली ले गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। शाम को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बुधवार दोपहर को भी परिजन पीड़ित युवती के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी युवतियों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed