फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against unknown persons in attempt to overturn train

Shamli News: ट्रेन पलटाने की कोशिश के मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Report filed against unknown persons in attempt to overturn train
शामली के बलवा आउटर के रेलवे ट्रैक पर घटना की जांच करते डीआईजी अ​भिषेक सिंह । संवाद
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर शामली और बलवा के बीच ट्रेन पलटाने की कोशिश के मामले में स्टेशन मास्टर की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रात में सहारनपुर से सीओ जीआरपी और दोपहर में डीआईजी सहारनपुर ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से चलकर शामली तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन 64021 को बलवा और शामली के बीच पलटाने की कोशिश की गई। रेलवे ट्रैक पर निकट में स्थित गांव सिंभालका निवासी सतपाल सिंह व राजवीर दोनों भाइयों का नलकूप है। रात में नलकूप का लोहे का करीब 20 फीट लंबा पाइप तोड़कर रेलवे लाइन पर रख दिया। इसके साथ ही सीमेंट का टूटा हुआ बड़ा पाइप और पत्थर रखे थे, लेकिन लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही रात में एसपी रामसेवक गौतम, जीआरपी थाना प्रभारी, आरपीएफ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। रात में करीब साढ़े 12 बजे सहारनपुर से सीओ जीआरपी श्वेता ओझा भी मौके पर पहुंच गईं थीं। देर रात में स्टेशन मास्टर आशीष सैनी की तरफ से ट्रेन पलटाने या गिराने की कोशिश किए जाने की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार दोपहर को सहारनपुर से डीआईजी अभिषेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने एसपी रामसेवक गौतम से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी अमरदीप मौर्य आदि मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक स्थित बाग में रहने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीआरपी, आरपीएफ के अलावा पुलिस की चार टीमें लगीं
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शामली-बलवा के बीच ट्रेन पलटाने की कोशिश की घटना के खुलासे के लिए शहर कोतवाली की दो टीमों के साथ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। इनके अलावा जीआरपी और आरपीएफ भी अपने स्तर से घटना की जांच में जुटी है। एसपी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

शामली के बलवा आउटर के रेलवे ट्रैक पर घटना की जांच करते डीआईजी अभिषेक  सिंह । संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed