फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against two including fair organizer for putting up hoardings on railway property

Shamli News: रेलवे की संपत्ति पर होर्डिंग लगाने पर मेला आयोजक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Jun 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two including fair organizer for putting up hoardings on railway property
शामली। रेलवे की संपत्ति पर होर्डिंग लगाने पर आरपीएफ थाने पर मेला आयोजक समेत दो लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के धीमानपुरा फाटक के पास रेलवे ने ऊंचाई मापक बैरियर लगाया है। इस बैरियर पर एक मेला आयोजक ने होर्डिंग लगा दिया था। शुक्रवार की शाम को आरपीएफ को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। रेलवे पुलिस ने बताया कि शहर में वीवी इंटर कॉलेज में मेला लगाया जा रहा है। इसके प्रचार के लिए होर्डिग लगाया गया था। इस मामले में मेले के आयोजक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेला आयोजक को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। होर्डिंग को हटवा दिया गया है।
इसके अलावा धार्मिक जागरण से संबंधित एक होर्डिंग रेलवे की भूमि पर लगाया गया था। इस मामले में विक्की निवासी दयानंद नगर के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। विक्की को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया है। उधर, शहर में भी जगह-जगह पर होर्डिंग लगाए गए हैं। नगरपालिका के ईओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि होर्डिंग लगाने व मेला लगाने के संबंध में नगरपालिका से कोई अनुमति नहीं ली गई है। मतगणना के बाद अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल
शामली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो वायरल हो रही है। शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की फोटो लगाई गई है। उस पर भद्दा कमेंट भी किया गया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed