फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against truck driver, investigation begins

ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report filed against truck driver, investigation begins
शामली। पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रक मालिक गया मिस्त्री निवासी गांव डोभी जिला गया बिहार ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके ट्रक पर योगेंद्र सिंह चालक है, जबकि सहचालक गौतम कुमार निवासीगण गांव इटरा थाना मगध विश्वविद्यालय जिला गया बिहार थे। छह दिसंबर को वे बिहार से ट्रक में धान लेकर कुरुक्षेत्र हरियाणा जा रहे थे। जब वे शामली क्षेत्र में गांव लांक चौकी के निकट पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक के ालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो उनके ट्रक के ब्रेक फेल होने से टक्कर लग गई। इस दुर्घटना में उनके ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक और सहचालक दोनों गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान सहचालक गौतम की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक मालिक की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed