{"_id":"631b814bfb6115218a1869de","slug":"report-filed-against-three-for-escaping-with-a-truck-laden-with-goods-shamli-news-mrt604514371","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल से लदे ट्रक को लेकर भागने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल से लदे ट्रक को लेकर भागने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- वाणिज्य कर विभाग सचल दल के प्रभारी सहायक आयुक्त ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली की तरफ से माल से लदे ट्रक को वाणिज्यकर विभाग के सचल दल ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनके बीच में कार लगा दी, जिससे चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस मामले में सचल दल प्रभारी सहायक आयुक्त ने तीन लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। माना जा रहा है कि ट्रक में दिल्ली से टैक्स की चोरी कर माल लाया जा रहा था।
वाणिज्य कर सचल दल यूनिट-4 सहारनपुर के प्रभारी सहायक आयुक्त आशुतोष पाठक ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तीन सितंबर की रात में करीब 10 बजे वे टीम के साथ दिल्ली रोड पर शामली-कांधला के बीच माल से लदे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली की तरफ से बंद बॉडी में आ रहे ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। सचल दल ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ने ट्रक को गांव बलवा जाने वाले रास्ते की तरफ ले भागा।
सचल दल जब ट्रक के पीछे उस रास्ते पर मुड़ा तो उसी समय एक कार दोनों वाहनों के बीच घुस गई और उनकी गाड़ी को रास्ता नहीं दिया और माल से लदे ट्रक को लेकर भागने में मदद करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। कार चालक ने अपना नाम दिलशाद बताया। सहायक आयुक्त के अनुसार मोबाइल एप से ट्रक के नंबर के आधार पर उसके मालिक नूर हसन और कार मालिक नौशाद पाया गया, जो संभवतया पिता-पुत्र हैं। इस मामले में पुलिस ने वाहन मालिक नूर हसन, नौशाद और कार चालक दिलशाद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।