{"_id":"607c6c448ebc3e8dbd7bb37a","slug":"report-filed-against-the-candidate-for-the-post-of-prime-minister-in-machharoli-shamli-news-mrt535048015","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछरोली में प्रधान पद के प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछरोली में प्रधान पद के प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मछरोली में प्रधान पद के प्रत्याशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
शामली। थाना झिंझाना पुलिस ने गांव मछरोली में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह द्वारा खुद के समर्थन में वोट करने के लिए वितरित की जा रही 79 किलोग्राम पेठा, 107 दर्जन केला और 72 बोतल कोल्डड्रिंक और वितरण में प्रयुक्त ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस ने प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार रात को थाना झिंझाना पुलिस को क्षेत्र के गांव मछरोली में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर मिठाई वितरित किए जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस ने गांव मछरोली में तत्काल पहुंचकर प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह व उनके समर्थकों द्वारा चुनाव में समर्थन में वोट करने हेतु वोटरों को घर बुलाकर एवं उनके घर जाकर मिठाई वितरित किए जाते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से 79 किलोग्राम पेठा, 107 दर्जन केला और 72 बोतल कोल्डड्रिंक और वितरण में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस मामले में थाना झिंझाना पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर राजेंद्र सिंह एवं उनके समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।