फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against nine on dowry harassment charges

Shamli News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Nov 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Report filed against nine on dowry harassment charges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी मुस्कान ने एसपी अभिषेक को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर को अहसान अली उर्फ अन्नू निवासी गांव करौदा महाजन थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व प्लाट दिलाने की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट कर उसे भूखा-प्यासा रखा जाने लगा और जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन

पंचायत होने पर फिर अपनी ससुराल गई तो ससुराल वालों ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई और तमंचा दिखाकर चुप रहने को मजबूर किया गया। दोबारा गर्भवती होने पर फिर से अजन्मी संतान को मारने की कोशिश की गई। 10 नवंबर को फिर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे तीन बार तलाक बोला और तमंचा दिखाकर हत्या की धमकी देकर घर से निकल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली ने पति अहसान, सास रहीशा, ससुर अख्तर, जेठ सोयब, जेठानी साजिदा, जेठ मौसम, समीना जेठानी, महताब जेठ, जेठानी मानो निवासी गांव करौदा महाजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- बैंकट हाॅल की पार्किंग से बाइक चोरी
शामली। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला अलमासपुर निवासी मनोज कुमार ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 नवंबर की शाम करीब सात बजे माजरा रोड स्थित बैंक्वेट हॉल की पार्किंग में खड़ी करके अंदर गया था। जब वह देर रात करीब एक बजे आया तो उसकी बाइक गायब मिली। बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोग उसकी बाइक को ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed