फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report filed against Jhinjhana Chairman

Shamli News: झिंझाना चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Aug 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Report filed against Jhinjhana Chairman
झिंझाना। युवक को मारपीट और कार्यालय से घसीटते हुए बाहर फेंकने के मामले में पुलिस ने झिंझाना नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ पीड़ित युवक प्रमोद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

10 अगस्त को कस्बे के मोहल्ला कापड़ियान निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सेवाराम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार की दोपहर नगर पंचायत कार्यालय में अपने राशन कार्ड के प्रपत्र पर मोहर लगवाने के लिए गया था। उस दौरान सुरेश पाल कश्यप ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चेयरमैन, सुनील कुमार तथा एक अज्ञात ने मारपीट की तथा सिर पर जूते चप्पल बजाए। आरोप था कि अध्यक्ष तथा उनके साथियों ने उसे कार्यालय से घसीटते हुए गेट के बाहर फेंक दिया। जिसमे पीड़ित को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने जांच के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप, सुनील तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि मैं उस समय बीच बचाव कराने के लिए गया था। कर्मचारियों से युवक की नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed