{"_id":"650605d13ac76a49d80611d5","slug":"report-filed-against-four-women-councilors-for-insulting-the-national-anthem-shamli-news-c-26-1-sal1001-8998-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राष्ट्रगान का अपमान करने पर चार महिला सभासदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राष्ट्रगान का अपमान करने पर चार महिला सभासदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:15 AM IST
सार
नगरपालिका की बोर्ड बैठक के समापन पर हुए राष्ट्रगान के दौरान कुछ महिला सभासद सम्मान में खड़ी नहीं हुई। इस पर पुलिस की तरफ से चार महिला सभासदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जनपद के नगरपालिका की बोर्ड बैठक के समापन पर हुए राष्ट्रगान के दौरान कुछ महिला सभासद सम्मान में खड़ी नहीं हुई। इस पर पुलिस की तरफ से चार महिला सभासदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब चार बजे पालिका सभागार कक्ष में पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के संचालन में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बोर्ड बैठक शुरू होने पर वार्ड 15 के सभासद शगुन मित्तल ने बोर्ड बैठक के समापन पर राष्ट्रगान कराए जाने की मांग की। जिसके तहत पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में बोर्ड बैठक के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रगान शुरू होने से पहले बोर्ड बैठक को छोड़कर अधिकतर पुरुष सभासद सभागार कक्ष से बाहर निकल गए थे। वहीं राष्ट्रगान के दौरान पुरुष सभासदों के पीछे कुर्सियों पर बैठीं महिला सभासद खड़ी नहीं हुई। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक के निर्देश पर देर रात किला गेट पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार की तरफ से चार अज्ञात महिला सभासदों के खिलाफ राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में पर्दे में बैठी चार अज्ञात महिला सभासदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।