{"_id":"5fc7dddd8ebc3e9b8e693795","slug":"report-filed-against-eight-including-husband-in-dowry-harassment-shamli-news-mrt5137681142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में महिला थाने पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सरिता निवासी रामपुर खेड़ी ने महिला थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी इसी साल 18 फरवरी को गुलशन गिरि, निवासी समयपुर बादली दिल्ली से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट करता था और घर बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। विरोध करने पर उसे घर से 15 लाख रुपये लाने को कहा। यह बात उसने अपनी सास को बताई तो उसने कार की मांग रखी। आरोप है कि उनकी मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे जबरन काम करवाकर परेशान करने लगे। करीब तीन माह पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे उसके भाई के साथ भेज दिया। ससुराल वालों ने उसके सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र भी अपने पास रख लिए। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी ने बताया कि इस मामले में पति, जेठ, जेठानी, ननद, ननदोई, ससुर व सास समेत आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।